यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 17 नवंबर 2024

लोकप्रिय चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी परिणय सूत्र में बंधे

लोकप्रिय चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी परिणय सूत्र में बंधे


बस्ती के लोकप्रिय चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी  रविवार 02 मई 2021 को आकांक्षा चौधरी के साथ परिणाम सूत्र में बंध गए हैं। विवाहोत्सव ग्राम झलहनिया जनपद बस्ती में सम्पन्न हुआ, जहां वे रस्मों - कसमों के साथ दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर गए। कोरोना प्रोटोकाल के कारण शादी समारोह में परिवार के लोग और कुछ निजी मित्र शामिल हुए शादी समारोह में शामिल लोगो नें नव विवाहित दंपत्ति के लिए मंगलकामनाएं की। वहीं चन्द्र प्रकाश चौधरी को वैवाहिक जीवन में प्रवेश के लिए सोशल मीडिया के जरिये बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
आपको बता दें कि चन्द्र प्रकाश चौधरी भारतीय कला जगत के जाने चित्रकार है अनेको बार अपनी कलादक्षता के बल राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होकर जनपद को गौरवान्वित करते रहे है ।

रविवार, 25 अगस्त 2024

चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने बनाया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सीताराम शुक्ल का चित्र


बस्ती। आजादी की लड़ाई में बस्ती जिले के रणबांकुरों की गाथा आज भी इतिहास के पन्नों में अमर है। इसी पन्नों में शामिल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सीताराम शुक्ल भी एक किरदार हैं। जंग-ए-आजादी में इनकी भूमि काफी महत्वपूर्ण थी। उन्होंने इस लड़ाई में अपना सब कुछ दान कर दिया था। यही नहीं भारत छोड़ों आंदोलन में इन्हें दो वर्ष का कारावास भी हुआ, इसके साथ ही अन्य आंदोलनों में भी इन्हें जेल जाना पड़ा था ।

         
         पंडित सीताराम शुक्ल 


राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अद्भुत कला प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले, दर्जनों बार राष्ट्रीय स्तर सम्मानित जनपद बस्ती के प्रसिद्ध युवा चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सीताराम शुक्ल की कागज पर बहुत ही मनमोहक छवि को उकेरा है । चन्द्र प्रकाश चौधरी को जनपद बस्ती के अनेकों गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जनमानस में जीवंत करने श्रेय दिया जाता है । चन्द्र प्रकाश ने कहा कि बस्ती जनपद के गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नई पीढ़ी को उनकी वीर गाथाओं से परिचय करवाने के लिए चित्र सृजन का कार्य कर रहे है, इससे पहले चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने जनपद बस्ती के 1857 क्रान्ति के रणबांकुरो की पेंटिंग बनाई है‌, जिनमें अमर शहीद राजा शिवगुलाम सिंह, नगर के राजा उदय प्रताप सिंह, अमोढ़ा के राजा जालिम सिंह, महारानी तलाश कुंवरि, पिरई खां की पेंटिग शामिल है, जो जनमानस मे अत्यधिक लोकप्रिय हुई है।

गुरुवार, 4 जुलाई 2024

चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने चित्र बनाकर टीम इंडिया का स्वागत किया

               (चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी)

           टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर भारत पहुंची टीम इंडिया की इस शानदार वापसी ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है टीम इंडिया की इस सफलता ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को गर्वित किया है बल्कि देशभर में क्रिकेट के प्रति नए उत्साह को भी जन्म दिया है, टी20 विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का जनपद बस्ती के प्रसिद्ध युवा चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने बहुत ही अनोखे अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत किया हैं, इन्होंने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा एवं विराट कोहली का कागज पर पेंसिल से  चित्र बनाकर  टीम का स्वागत किया है, चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने अपने चित्र के माध्यम से भारतीय टीम के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार किया, और इस ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है।

सोमवार, 8 जनवरी 2024

चन्द्र प्रकाश चौधरी ने रामायण के प्रसंगो पर किया मनमोहक चित्रण

बस्ती । अयोध्या में होने जा रहे रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में एक अलग ही तरह का माहौल है । भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की चर्चा चारो तरफ हो रही है। कप्तानगंज विधानसभा के बैदोलिया अजायब गांव के रहने वाले किसान राम दुलारे चौधरी जी के पुत्र चित्रकार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने रामकथा को अपने तरीके से पेश किया है, चन्द्र प्रकाश ने रामायण में हुए महत्वपूर्ण प्रसंगों को अपनी कला के जरिए रंगों की मदद से कागज पर उतारा है। 
पेंटिंग में चन्द्र प्रकाश ने रामकथा के अलग अलग दृश्यों को जल रंग तैल रंग, स्केच माध्यम से उकेरा है जिसमे श्रीराम वन गमन, मृग वध, माता सीता का हरण, जटायु वध, सुग्रीव संवाद, बालि वध,भरत हनुमान मिलाप, समुद्र पर सेतू निर्माण, लंका दहन के चित्र में हनुमान जी आकाश में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं, कुंभकर्ण वध, रावण वध, और श्रीराम दरबार के चित्रांकन में भगवान श्रीराम जी माता सीता के साथ बैठे हुए है और लक्ष्मण व भरत,शत्रुघन बगल मे है,साथ ही हनुमान जी प्रभु के चरणो मे बैठे है । इस श्रृंखला में 15 से ज्यादा चित्र हैं जो कि अनेको चित्रकला शैलियो मे बनाये गये है ।
इनकी चित्र रचनाओं में पौराणिक कहानियो के साथ-साथ व्यक्ति चित्र, दृश्य चित्र एवं समसामयिक विषयों की प्रमुखता देखने को मिलती है । 2 अक्टूबर 2023 को गोंडा मे आयोजित कार्यक्रम में कला रत्न सम्मान से सम्मानित हुए, पटेल स्मारक संस्थान बस्ती द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय गौरव सम्मान सम्मानित किया गया। चन्द्र प्रकाश राष्ट्रीय स्तर भी अपनी कला तक्षता का  लोहा मनवा चुके है,और दर्जनो बार सम्मानित हुए है।